सुभाष जयंती पर सीटू कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, 23-24 फरवरी की हड़ताल को बनाएंगे कामयाब 

सीटू के कार्यालय में मनाई गई नेताजी की जयंती

द न्यूज 15 
नोएडा। नेताजी तुम मुझे खून दो मे तुम्हें आजादी दूंगा व जय हिंद का नारा देने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 115 जयंती सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई, कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।दूसरा कार्यक्रम सुरजपुर ग़ेटर नोएडा पार्क मे हुआ।
इस अवसर पर सीटू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कॉमरेड तपन सेन ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया और कहा कि नेता जी के सपनों और उद्देश्यों का भारत बनाने के लिए मजदूर संगठन सीटू संघर्षरत है और इसी क्रम में मजदूर संगठन 23-24 फरवरी 2022 को दो दिवसीय हड़ताल करने जा रहे हैं उन्होंने हड़ताल के प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित करते हुए सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड अनुराग सक्सेना ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाए गए लेबर कोर्ट मजदूरों को गुलामी की तरफ धकेलने के दस्तावेज हैं उन्हें निरस्त करवाने के लिए 23-24 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाना जरूरी है। सीटू जिला महासचिव राम सागर ने हड़ताल के मुद्दों पर व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं से अभियान चलाने का आह्वान किया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान और उसके धर्मनिरपेक्ष जनतांत्रिक लोकतांत्रिक अधिकार की हिफाजत करने और गुलामी शोषण अन्याय और भेदभाव की जंजीरों को काटने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर आगे बढ़े और हक अधिकारों के लिए 23-24 फरवरी 2022 की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए जोरशोर के साथ जुट जाए। साथ ही वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान किया ।
बैठक मे सीटू नेता लता सिंह, पूनम देवी, धर्मेंद्र गौतम, नरेंद्र पांडेय, मिथिलेश गुप्ता, गुड़िया, राजकुमार गुप्ता, मंजू देवी, मुकेश कुमार राघव, अमीचंद, हुक्म सिंह, रंजीत तिवारी आदि ने हिस्सा लिया।

Related Posts

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

Continue reading
उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया