कोविड काल में घर-घर पुष्टाहार वितरित कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : डीपीओ

गृह भ्रमण के दौरान गर्भवती और धात्री महिलाओं को दे रही अहम सलाह
नवजात, कुपोषित बच्चों और गर्भवती को प्राथमिकता
कोविड से बचाव के उपाय बताने, स्तनपान व पूरक आहार के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश

द न्यूज 15 

नोएडा । नवजात शिशु, अति कुपोषित बच्चे (मैम-सैम) तथा गर्भवती महिलाओं में कोरोना काल में संक्रमण से प्रभावित होने की आशंका अधिक होती है, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इनकी देखभाल की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कोविड के कारण जनपद में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद हैं और सभी गतिविधियां भी स्थगित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन ने निर्देश पर घर-घर पुष्टाहार का वितरण कर रही हैं और गृह भ्रमण के दौरान सभी को कोविड प्रोटोकाल का पालन जैसे- मास्क का प्रयोग करने और समय-समय पर साबुन-पानी से हाथ धुलने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक डा. सारिका मोहन की ओर से प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजकर घर-घर पुष्टाहार वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के प्रति संवेदीकरण के निर्देश दिए गये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिलीप कुमार सिंह ने बताया कोविड के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। ऐसे में शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अतिकुपोषित बच्चों को घर-घर जाकर पुष्टाहार का वितरण कर रही हैं। गृह भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभा‌र्थियों को मास्क प्रयोग करने और हाथों की सफाई पर ध्यान देने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया गृह भ्रमण के दौरान नवजात शिशु, अति कुपोषित बच्चे (सैम/मैम) तथा पहले त्रैमास की गर्भवती/धात्री महिलाओं और छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को उच्च प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती को संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। समय से पुष्टाहार उपलब्ध कराकर इन्हें कोविड संक्रमण के खतरे से बचाए रखना आवश्यक है। इसलिए दलिया, तेल, दलिया और फोर्टिफाइड चावल घर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कोविड से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने और नियमित रूप से हाथों की सफाई करते रहने की सलाह दी जा रही है। गृह भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और लाभार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया – गर्भवती/धात्री महिलाओं और बच्चों में कोविड के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। गृह भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपूरक पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ परामर्श सेवाओं के अलावा वृद्धि निगरानी और आयरन की गोलियों का वितरण भी कर रही हैं। छह माह‌ की आयु पूरी कर चुके बच्चों को स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार देने के लिए प्रेरित करने और अनुपूरक पोषाहार बनाने की विधि और समुचित मात्रा बताने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ यह भी बताना है कि मां को खांसी या कोविड संक्रमण के लक्षण होने पर भी बच्चे को स्तनपान कराना जारी रखा जाए। स्तनपान कराने से पहले मां अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन-पानी से धोने के बाद मास्क लगाकर स्तनपान कराएं। यदि मां स्तनपान कराने की स्थिति में न हो तो कटोरी में मां का दूध निकालकर चम्मच की मदद से शिशु को दिया जाए।

मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। कोविड काल में बच्चे की बेहतर प्रतिरोधक क्षमता के लिए स्तनपान और जरूरी हो जाता है। साथ ही ऊपर का दूध देने तथा दूध की बोतल का प्रयोग करने की मनाही है।

Related Posts

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

Continue reading
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

 घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार