वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादी हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे सीटू कार्यकर्ता 

नोएडा/गाजियाबाद।  वेनेजुएला पर अमरीका के नंगे हमले की कड़ी निंदा करते हुए सीटू गौतम बुध नगर व गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने आज 4 जनवरी 2026 को संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला नहीं सहेंगे, अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, अमेरिका की दादागिरी नहीं चलेगी, वेनेजुएला की जनता तुम संघर्ष करो हम भारत के मजदूर तुम्हारे साथ हैं के नारे के साथ झंडापुर साहिबाबाद रोड पर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते अमेरिका, वेनेजुएला के गिर्द अपनी थल सेना तथा नौसेनिक बलों को इकट्ठा करने में लगा हुआ था, जिससे वहां सत्ता बदल करा सके। यही अमरीका की उस राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति, 2025 का असली चेहरा है,  जिसकी घोषणा 2025 के दिसंबर के पहले सप्ताह में की गयी है। पश्चिमी गोलार्द्ध में अमेरिकी सेनाओं का जमावड़ा और इस समूचे क्षेत्र को अपने नियंत्रण के अंतर्गत लाने के अपने इरादों का उसका खुला एलान, मुनरो सिद्धांत के ट्रंपीय नतीजे को दिखाता है। उन्होंने वेनेजुएला पर अमेरिका के नंगे हमले की कड़ी निंदा करते हुए वेनेजुएला के बहुमूल्य तेल और गैस को लूटने के इरादे से अमेरिका के हमले के खिलाफ एकजुट होकर विरोध में संगठित होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू गौतम बुद्ध नगर जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सीटू की निम्न मांगों को रेखांकित किया कि अमेरिकी हमला फौरन रोका जाए और कैरीबियाई सागर से तमाम अमेरिकी सेनाएं हटायी जाएं। लातीनी अमेरिका को शांति का क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए और अमरीका को संप्रभु देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को प्रस्ताव पारित कर अमरीकी हमले की निंदा करनी चाहिए। अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाया जाना चाहिए कि वेनेजुएला पर अपना हमला फौरन रोके।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू गौतम बुध नगर कमेटी के नेता राम स्वारथ, सुनील पंडित, रामसागर, विकास कुमार, गंगेश्वर दत्त शर्मा, हुकम सिंह, गाजियाबाद जिला कमेटी सीटू के महासचिव जीएस तिवारी व सीटू दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य बृजेश कुमार सिंह ने किया।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश