पुस्तापार कालोनियों के नागरिकों ने सभा कर किया ऐलान

बिजली नहीं मिली तो फिर होगा आंदोलन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

देव मणि शुक्ल

नोएडा, हिंडन नदी पुस्ता के आसपास बनी विभिन्न कॉलोनियों में बिजली दिए जाने की मांग पर राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति ने आज अंकुर फार्म हाउस गणेश नगर सोरखा सेक्टर- 115, नोएडा पर आम सभा का आयोजन कर आंदोलन को तेज करने की रूपरेखा बनाई।
आमसभा में पहुंचे मुख्य आमंत्रित वक्ता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा व उदल आर्य, बबली शर्मा अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा एडवोकेट, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान आदि नेताओं का कॉलोनी के लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि लाखों नागरिक नोएडा जैसे शहर में आज के आधुनिक युग में बिना बिजली के रह रहे हैं यह किसी अभिशाप से कम नहीं है इसके लिए उन्होंने प्राधिकरण, जिला प्रशासन, बिजली विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। और लोगों से एग्जिट होकर बड़ा आंदोलन करने के लिए प्रेरित किया।
सभा को समिति के नेता राजेश दुबे, हरगोविंद सिंह, हरी लाल गोपी, राम जी यादव, धर्मेंद्र सोलंकी, किरण देवी, गुड़िया देवी, रामदुलारे आदि ने संबोधित किया।
सभा की अध्यक्षता समिति के नेता लायक हुसैन व संचालन जतिन यादव ने किया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं