भूमि पूजा के साथ शुरु की गई नव श्री केशव रामलीला कमेटी की तैयारी

देव मणि शुक्ल

नोएडा दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, नजदीक बोट क्लब, सेक्टर 11 के सामने नव श्री केशव रामलीला कमेटी पंजी. द्वारा भूमि पूजा कर रामलीला की तैयारी शुरु कर दी। नव श्री केशव रामलीला कमेटी रोहिणी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार रामलीला 22 सितम्बर से शुरू होगी जो 03 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, 10 दिन तक उत्सव का माहौल रहेगा। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, कार्यालय महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, सी. वाईस चेयरमैन पुरुषोतम लाल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है।

उन्होंने बताया की रामलीला मैदान में सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, वहीं मेले का भी आयोजन जाएगा। रामलीला मैदान में जगह जगह एलईडी स्क्रील लगाई जाएगी, जिससे लोग रामलीला देख सकें। नव श्री केशव रामलीला कमेटी के भूमि पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

नव श्री केशव रामलीला कमेटी रोहिणी द्वारा डांडिया नाईट, मेला सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई स्टॉल लगाए जाएंगें। मेले में हर प्रकार के झूले होंगे, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगें।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं