मुख्यमंत्री बोले, पिछली सरकारों में किसान था परेशान, अब आ रहा परिवर्तन

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी थी तब हमारे सामने कई चुनौतियां थी। पिछली सरकारों की किसान विरोधी, अवैज्ञानिक सोच के कारण किसान परेशान था, लेकिन जब हम आए तो हमने कर्जमाफी करके उन किसानों का बोझ हल्का किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है।

किसानों के मसीहा माने जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन करने के साथ कृषकों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले किसान कर्ज तले इतना दब जाते थे कि उनके सामने आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प बच जाता था। साल 2017 में जब हम सत्ता में आए तो हमने कर्जमाफी करके उन किसानों का बोझ हल्का किया। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम करती हैं तो ऐसे ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब हम चौधरी साहब की 119वीं जयंती के कार्यक्रम में यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए यह प्रसन्नता है कि चौधरी साहब की कर्मभूमि पर किसानों की लम्बे समय से चीनी मिल की मांग को हमने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह मांग पिछले 30 वर्षों से हो रही थी। यहां पर जर्जर चीनी मिलों को दुरुस्त कराने की मांग हो रही थी। यहां पर किसान परेशान थे, पिछली सरकारें नहीं कर पाईं, लेकिन हमारी सरकार ने रमाला में एक नई चीनी मिल लगा कर के किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ने 2018 में फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य हो, इसको लागू करने का काम किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल से पहले सभी ने बहुत बात की। हर किसान का सम्मान हो, अन्नदाता खुशी के साथ आगे बढ़ सके तथा किसानों के समर्थन मूल्य की बात तो सबने की, लेकिन देश भर में इसको ईमानदारी से लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर दिखाया।

Related Posts

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

Continue reading
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

Rebel TMC MPs To Support NDA : तृणमूल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर