मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित मल्टी-मॉडल हब और सब-वे का लोकार्पण

 यातायात और पैदल यात्रियों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा

-भीड़भाड़ में होगी कमी

पटना/दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जीपीओ गोलंबर के समीप नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी-मॉडल हब) एवं पटना जंक्शन तक भूमिगत पैदल पथ (सब-वे) का लोकार्पण किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर तथा फीता काटकर इन बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से मल्टी-मॉडल हब से बसों एवं यात्री वाहनों के परिचालन की शुरुआत की। तत्पश्चात उन्होंने भूमिगत पैदल पथ का निरीक्षण किया और ट्रैवेलेटर, एस्केलेटर जैसी यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इन सुविधाओं के शुरू होने से पटना जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम होगी। यह परियोजना राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पैदल यात्रियों को अब जीपीओ से पटना जंक्शन तक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक रास्ता मिलेगा।”

84.83 करोड़ रुपये की लागत से बना सब-वे
नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 84.83 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 440 मीटर लंबे सब-वे में ट्रैवेलेटर, एस्केलेटर, एयर कंडीशनिंग, लिफ्ट और अतिरिक्त निकास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। बुद्ध स्मृति पार्क के पास एक अतिरिक्त एंट्री/एग्जिट भी दी गई है।

66.81 करोड़ रुपये की लागत से बना मल्टी-मॉडल हब:

बहुमंजिला पार्किंग भवन में बस, ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यह सुविधा पटना मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ी जाएगी, जिससे एकीकृत परिवहन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित:

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री जीवेश कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, महापौर सीता साहू, पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!