भ्रष्ट व लापरवाह पुलिस पदाधिकारी डीआईजी व एसपी के रडार पर

-केसरिया सीआई सस्पेंड

-डीआईजी को मिली शिकायत पर हुई कार्रवाई

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

इन दिनों चंपारण के भ्रष्ट और कार्य में लापरवाह पुलिस पुलिस पदाधिकारी डीआईजी हरि किशोर राय एवं मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के रडार पर हैं। भ्रष्टाचार मामले में जिरो टालरेंस की मुहिम में इन दोनों अधिकारियों के रूख ने अब तक कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी को सस्पेंड से लेकर हवालात की सैर करा दिया है। इसी क्रम में कल जहां पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाने के एक दारोगा पवन कुमार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने सस्पेंड कर मामले में जांच की जिम्मेदारी सिकरहना डीएसपी को देते हुए रिपोर्ट तलब किया है। वहीं आज चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरि किशोर राय ने पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया पुलिस अंचल इंस्पेक्टर मुनीर आलम को कांड के अनुसंधान में लापरवाही, मनमानेपन और भ्रष्ट आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया है।सीआई केसरिया पर केस के सुपरविजन के दौरान पैसे मांगने का आरोप है। वहीं शिकारगंज थाना में पदस्थापित दरोगा पवन कुमार ईश्वर को केस में पैसा लेने के आरोप में एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को निलंबित किया था। एसपी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कारवाई जारी रहेगी। पुख्ता सबूत मिलने पर भ्रष्ट पदाधिकारी जेल भेजे जायेंगे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम