Chief Justice : डीवाई चंद्रचूड़ बनेंगे नए चीफ जस्टिस

Chief Justice : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यूयू ललित ने कानून मंत्री के आग्रह पर अपने उत्तराधिकारी और देश के 50वें चीफ जस्टिस का नाम दे दिया है, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने इसी वर्ष 8 अगस्त 2022 के दिन न्यायमूर्ति का पदभार सम्भांला था।

अब इस पद पर नए चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का नाम भेजा गया है, वर्तमान चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित 8 नवंबर 2022 के दिन रिटायर हो रहे हैं, इसके बाद 9 नवंबर से चीफ जस्टिस का पदभार धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ सम्भांल सकते है।

Chief Justice
दाएं तरफ देश के पूर्व चीफ जस्टिस NV रमन्ना और बाएं तरफ चीफ जस्टिस यूयू ललित

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को चीफ जस्टिस यूयू ललित को पत्र लिखकर उनसे उत्तराधिकारी का नाम बताने की गुजारिश की थी, जिस पर चीफ जस्टिस यूयू ललित ने डीवाई चंद्रचूड़ का नाम दिया।

चीफ जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें चीफ जस्टिस बने थे। उनसे पहले चीफ जस्टिस के पद पर NV रमन्ना थे।

यह भी पढ़े – क्या है वक्फ बोर्ड और इसके विवाद?

कौन है डीवाई चंद्रचूड़ ? 

13 मई 2016 के दिन जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे, इससे पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 31 Oct 2013 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के तौर पर काम कर चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने जज के तौर पर 29 मार्च 2000 से बाम्बे हाईकोर्ट में काम किया था।

Chief Justice
देश के 50वें चीफ जस्टिस बनेंगे धनंजय यशवंत चंद्रचूड़

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे। अब उनके बेटे देश के 50वें चीफ जस्टिस बनेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ अपने फैललो को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके है, एक मौके पर उन्होंने अपने पिता वाईवी चंद्रचूड़ की ओर से दिए गए फैसले को भी पलट दिया था।

9 नवंबर 2022 से जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालने के बाद 10 नवंबर 2024 तक इस पद पर बने रह सकते है।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

आपको यह खबर कैसी लगी आप कमेंट बाक्स में हमें बता सकते है। देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए बने रहें The News15 के साथ।

 

  • Related Posts

    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
    • TN15TN15
    • July 24, 2026

    दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर बीते…

    Continue reading
    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
    • TN15TN15
    • July 24, 2026

    दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर बीते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    • By TN15
    • July 25, 2026
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    • By TN15
    • July 25, 2026
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • July 25, 2026
    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    • By TN15
    • July 25, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

    • By TN15
    • July 25, 2026
    प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

    Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार

    • By TN15
    • July 25, 2026
    Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार