नोएडा डोर टू डोर कैम्पेन मामले में बोले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल, मेरे ऊपर केस क्यों ?

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा , मेरे ऊपर तो कार्यवाही हुई है लेकिन जो भाजपा के मंत्री डोर टू डोर कैम्पेन कर रहे उनके खिलाफ क्यों नहीं हो रही ? निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका को निष्पक्ष रखनी चाहिए, शुरूआती दौर में उनकी निष्पक्षता नहीं दिख रही, तो आगे क्या उम्मीद करें ?

दरअसल सीएम रविवार को नोएडा में कांग्रेस महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए कैम्पेन कर रहे थे। सुबह से चल रहे इस प्रचार में देर शाम खबर आई कि सीएम के खिलाफ मुकदम्मा दर्ज हुआ है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के रिटनिर्ंग अफसर ने यह शिकायत दर्ज कराई थी।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया , मुझपर कार्यवाही हुई तो अमरोहा में जुलूस पर क्यों नहीं ? भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, मंत्री के खिलाफ क्यों कार्यवाही नहीं हुई, वह भी तो डोर टू डोर कैम्पेन कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका को निष्पक्ष रखनी चाहिए, अब शुरूआत में ही निष्पक्षता नहीं दिख रही तो आगे क्या उम्मीद करें ?

मेरे साथ 15 से 20 सुरक्षा कर्मी रहते हैं फिर यूपी पुलिस भी रहती है। 30 से 40 की संख्या पत्रकार थे तो फिर मुकदमा मुझपर ही क्यों हुई। लोग मिल रहे हैं चुनाव प्रचार किस तरह होगा और निर्वाचन आयोग को बताना होगा कि प्रचार किस तरह होगा।

नोएडा पुलिस ने उनके व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व महामारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर आचार संहिता की भी डोर टू डोर प्रचार के दौरान जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दी।

नोएडा पुलिस ने पूरे कैम्पेन की वीडियोग्राफी भी की है। दरअसल यूपी में चुनाव आयोग ने बड़ी रैलियों पर रोक 22 जनवरी तक रोक लगाई हुई है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, कांग्रेस ने टिकट बंटबारे में 40 फीसदी महिला भागीदारी को सुनिश्चित करने का फैसला लिया है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

  • By TN15
  • August 11, 2026
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

  • By TN15
  • August 11, 2026
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

  • By TN15
  • August 11, 2026
दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

  • By TN15
  • August 11, 2026
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • By TN15
  • August 11, 2026
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक