हर डूबने वाले को सुनिश्चित उदय की सीख देता है छठ महापर्व : गरिमा

अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुरूप घर की छत पर स्थापित ‘घाट’ पर महापौर ने रखा छठ का महाव्रत 

बिट्टू कुमार

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पारिवारिक परंपरा के अनुरूप अपने घर की छत पर बने कृत्रिम पोखर के माध्यम से छठ का व्रत किया। शुक्रवार को उदय कालीन सूर्य को नेम टेम से अर्घ्य देकर अपने परिजनों के साथ 36 घंटे के निर्जला महाव्रत को पूरा किया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि प्रायःपूरी दुनिया में मान्यता है कि जिसका उदय हुआ है, उसका अस्त होना निश्चित है, लेकिन अपने बिहार पर केंद्रित हमारा छठ महापर्व अनूठा सीख देता है कि – जो डूबता है,उसका उदय भी निश्चित है।

अनुपम सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शान्ति, समृद्धि और सादगी में समाहित सूर्य देव की उपासना का बिहार केंद्रित छठ महापर्व देश और दुनिया का एक अनूठा उदाहरण है। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि यह एक ऐसी पूजा जिसमें पंडित, पुजारी विशेष महत्ता नहीं होती, इसमें जिसमें सबके लिए प्रत्यक्ष सूर्य देव के प्रति लोक आस्था के अनुरूप घर घर में पूजा की जाती है। इसकी शुरुआत डूबते सूर्य की अर्घ्य पूजा के साथ होती है। इसमें व्रती की जाति या समुदाय की कोई महत्ता नहीं होती। इस उपासना में घाट पर कोई उच्च-निम्न छोटा बड़ा कोई नहीं होता है। सबका सहयोग संभाव से सभी करते हैं। हर वर्ग के अमीर-गरीब व्रती का ‘प्रसाद’ सभी श्रद्धा से ग्रहण करते हैं।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस