बिहार में बनेंगे 10 नए रेलवे स्टेशन

लंदन-अमेरिका की रेल लाइनें भी इनके आगे भरेंगी पानी!

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच जल्द ही नई रेल लाइन बिछेगी। इन रेल लाइनों पर 10 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे और दोनों शहरों के बीच की दूरी 24 किलोमीटर कम हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट 2007-08 में मंजूर हुआ था लेकिन बाद में रुक गया था। अब दोबारा शुरू होने पर इसकी लागत 2514 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह नई रेल लाइन 67.4 किलोमीटर लंबी होगी। इसके लिए रुड़की की एक निजी एजेंसी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। इस प्रोजेक्ट को 2007-08 में 495 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली थी। लेकिन 2012 में रेलवे बोर्ड की नई नीति के कारण इसे रोक दिया गया था। एक वेबसाइट के अनुसार अब सारी अड़चन खत्म हो चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।
अब 2023 में इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके बनने से मुजफ्फरपुर से दरभंगा का सफर आसान हो जाएगा। अभी मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर होते हुए दरभंगा जाने में लगभग दो घंटे लगते हैं। लेकिन नई लाइन बनने पर यह दूरी डेढ़ घंटे में तय होगी। यूं समझिए कि जल्द ही मुजफ्फरपुर से दरभंगा की दूरी घंटों की बजाए मिनटों में नाप दी जाएगी। इस रेल लाइन पर 27 क्रॉसिंग और 6 रेलवे पुल भी बनेंगे। नई लाइन पंडसराय से शुरू होगी जो लहेरियासराय से एक किलोमीटर दूर है। इसके बाद यह डिलाही, कोलहंटा पटोरी, माधोपुर पंडौल, घोसहमा, विद्यारोज, सिलौत, नारायणपुर अनंत होते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?