बिहार : बहती है ऐसी नदी,जिसके एक तट पर भारतीय, दूसरे पर विदेशी महिलाएं करती हैं छठ

दीपक कुमार तिवारी

पटना/सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक नदी बहती है। इसके एक किनारे भारत और दूसरे पर नेपाल की महिलाएं एक साथ छठ पूजा मनाती हैं। यह अनोखा दृश्य दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और भाईचारे को दर्शाता है। सीतामढ़ी जिला का सोनबरसा प्रखंड भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। इसी सोनबरसा प्रखंड से होकर नदी गुजरती है। इसके एक ओर बिहार तो दूसरी ओर नेपाल है।
नेपाल और भारतीय सीमा पर सोनबरसा प्रखंड है। इसी प्रखंड से होकर झीम नदी गुजरती है। यह नदी नेपाल से निकलती है और भारतीय क्षेत्र के सीतामढ़ी जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुजरते हुए मुजफ्फरपुर की ओर जाती है। सोनबरसा प्रखंड में झीम नदी के एक किनारे पर बिहार की महिलाएं और दूसरी ओर नेपाल के सर्लाही जिले की महिलाएं छठ पूजा करती हैं।
नेपाल में छठ पर्व व्यापक रूप से नहीं मनाया जाता है, लेकिन बिहार से नेपाल गईं और नेपाल से विवाह करके बिहार आई भारतीय महिलाओं ने इस परंपरा को जीवित रखा है। इसके चलते अब नेपाल की कई स्थानीय महिलाएं भी छठ पूजा करने लगी हैं।
दोनों देशों का स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखते हैं। त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाता है, जिसमें दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं, जो भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करता है।
सोनबरसा के सत्येंद्र कुमार यादव, संदीप कुमार और शंभूनाथ सिंह ने इस अनूठी सांस्कृतिक सद्भावना पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि, ‘यहां का छठ पर्व अद्भुत है, जो उन्हें पहली बार झीम नदी के तट पर दोनों देशों के छठव्रतियों को देखने का मौका मिलेगा। यह त्योहार दोनों देशों के आपसी भाईचारा, प्रेम और स्नेह का प्रतीक भी है।’

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?