परिवार नियोजन को बढ़ावा देने में केमिस्टों का सहयोग जरूरी

स्वास्थ विभाग के तत्वावधान में पीएसआई की केमिस्टों के साथ कार्यशाला आयोजित, गर्भनिरोधक साधनों की पहुंच बढ़ाने के लिए मांगा सहयोग

फिरोजाबाद । परिवार नियोजन कार्यक्रम में अब स्वास्थ्य विभाग केमिस्टों व फार्मासिस्टों का भी सहयोग लेगा। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता, स्वीकार्यता व पहुँच बढ़ाने के लिए गुरुवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र ने कार्यशाला में कहा कि केमिस्ट के जरिये गर्भ निरोधक साधनों के लिए ग्राहकों को परामर्श देने और साधनों के प्रति समझ बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है।  स्थानीय लोग केमिस्ट से अपने लिए आए दिन दवाएं लेते हैं। कई लोग परिवार नियोजन के साधन भी खरीदते हैं। ऐसे में केमिस्ट यदि उन्हें सही साधन लेने के लिए प्रेरित करें, तो परिवार नियोजन कार्यक्रम और बेहतर तरीके से चलेगा।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार 50 परसेंट से अधिक लोग निजी क्षेत्र से परिवार नियोजन के साधन लेना पसंद करते हैं। ऐसे में केमिस्ट परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों को और ज्यादा जागरुक कर सकते हैं।
पीएसआई के मैनेजर प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन अनिल द्विवेदी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार में खुशहाली लाने के साथ ही तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों से निजात दिलाने में नए अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों की अहम भूमिका है। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने आश्वासन दिया कि सभी फार्मेसी और केमिस्टों को इस कार्यक्रम के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।


एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दत्त बंसल ने कहा कि कंडोम, आपातकालीन गोली, प्रेग्नेसी किट को लेकर ग्राहकों में अभी भी झिझक है इसको दूर करने में कैमिस्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं।
जिला फिरोजाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि सभी केमिस्ट शहरी क्षेत्र में अपने नजदीक शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर अंतरा, आईयूसीडी इत्यादि लगवाने के लिए लोगों को सलाह दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में नौ यूपीएचसी हैं। यहां पर परिवार नियोजन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम को संबोधित कर पीएसआई के समन्वयक पंकज जी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ केमिस्टों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में  एमएनई ऑफिसर अपर निदेशक कार्यालय के अफजल हुसैन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है