चंपारण : जितिया पर्व को लेकर तालाब में स्नान करने गई तीन किशोरियां डूबी

 गांव में मातम

मोतिहारी। जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में जितिया पर्व को लेकर तालाब में स्नान करने गई तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत तीनों किशोरियां गांव की महिलाओं के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर तालाब में स्नान करने गई थीं। मृतकों में दो सगी बहने हैं। मृत दो बहनों में से एक की शादी इसी साल हुई थी। तीनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना लक्ष्मीपुर कटहरिया टोला के सरेह में स्थित तालाब में हुई है। तालाब में डूबने से शिवपूजन राम की दो बेटियों के अलावा परमा बैठा की पुत्री की मौत हुई है। बताया जाता है कि लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर साव टोला की महिलाएं और कई बच्चियां जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर स्नान करने के लिए निकली थी। जिनके साथ शिवपूजन राम की दो बेटियां रंजू कुमारी और मंजू कुमारी के अलावा परमा बैठा की बेटी रीमा कुमारी भी थी। गांव के छठ घाट में कम पानी होने के कारण सभी महिलाएं लक्ष्मीपुर कटहरिया के सरेह में स्थित तालाब में स्नान करने चली गईं।तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण जब सभी महिलाओं के साथ बच्चियां और युवतियां तालाब में स्नान करने के लिए उतरी तो रंजू कुमारी, मंजू कुमारी और रीमा कुमारी डूबने लगी। इन तीनों को डूबते देख साथ में गई महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण दौड़कर आए और डूबी तीनों बच्चियों को तलाशना शुरू किया। ग्रामीण जब तक तीनों डूबी बच्चियों को तालाब से बाहर निकालते, तब तक तीनों किशोरियों की मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि शिवपूजन राम की बेटी रंजू कुमारी की शादी इसी साल हुई थी, जबकि परमा बैठा की पुत्री रीमा कुमारी की शादी तय हो चुकी थी। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि और तालाब में डूबे बच्चियों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डा शमीम अहमद, स्थानीय मुखिया रमेश कुमार यादव के साथ पहुंच परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। भगवान मृत आत्मा को शांति दे और परिजनों को दुख सहने की क्षमता।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मुंबई। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने ‘मिसिंग लिंक’…

    Continue reading
    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मेरठ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस