मधुबनी: बंदूक के साथ बना रहा था रील, चल गई गोली

 14 साल के बच्चे की मौत

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मधुबनी में एक युवक को हथियार के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो बनाने के दौरान बंदूक से गोली चल गई, जो 14 साल के बच्चे को लगी। गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई। रील बनाने वाला आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस जांच में जुटी हुई है। हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई है। उसका नाम इंदल गुप्ता बताया जा रहा है। मृतक लड़का सहदेव गुप्ता का बेटा है। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के उम़गांव की है। मृतक की मां ने बताया कि लड़का खाना खाकर घर से इंद्र पूजा देखने निकला था। उसी के बाद उसे पड़ोस के ही एक व्यक्ति के छत पर किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन लड़के को उमगांव पीएचसी ले गए, जहां से उन्हें मधुबनी रेफर कर दिया। लेकिन मधुबनी पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से युवक की मां, पिता और पांच बहनों का रो-रो कर हाल बुरा है।
ग्रामीणों की माने तो आरोपी अपने ही घर पर दो दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के लिए हथियार के साथ रील (वीडियो) बना रहा था। वीडियो बनाने के दौरान गलती से गोली चल गई और ये हादसा हो गया। गोली चलने से हुए हादसे के बाद मृत युवक को छोड़ कर अन्य युवक फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ। हालांकि जांच में पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मुंबई। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने ‘मिसिंग लिंक’…

    Continue reading
    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मेरठ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस