गया : माफियाओं ने नदी को बना दिया गोदाम, बोरा भर-भरकर निकलीं शराब की बोतलें

 गया। गया जिले के बोधगया प्रखंड के कोशिला गांव के निरंजना नदी में (24 सितंबर) को पुलिस अचानक दौड़ने लगी, जिन्हें देखकर ग्रामीण हैरान हो गए कि आखिर नदी में पुलिस क्या ढूढने गई है। कुछ देर बाद लोगों ने देखा की पानी से शराब की बोतलें निकल रही हैं। तब सारा माजरा लोगों की समझ में आ गया। दरअसल शराब माफियाओं ने नदी को ही शराब का गोदाम बना दिया था, जिसे देख पुलिस ने भी अपने सिर पकड़ लिए।
मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने नदी में शराब माफियाओं के जरिए छिपाकर रखे गए अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है। शराब माफियाओं की यह करतूत देख ग्रामीण के साथ–साथ पुलिस भी हैरान हो गई। नदी में पुलिस को जाते और नदी में ढूंढते देख ग्रामीणों की वहां भीड़ लग गई। लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर पुलिस नदी में क्या तलाश रही है।
थोड़ी देर बाद जब पुलिसकर्मियों के हाथो में विदेशी शराब से भरे बोरे देखा तो ग्रामीण हैरान हो गए। विदेशी शराब से भरे बोरों को खोला गया तो उसमें विभिन्न कंपनियों की शराब की कई बोतलें मिलीं। मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि निरंजना नदी में शराब छुपाने की गुप्त सूचना के आधार पर नदी में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान नदी के बीचों बीच गड्ढे में शराब माफियाओं ने शराब छुपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी के किनारे गड्ढा खोदा गया तो देखा की शराब ही शराब रखी है। जब्त शराब को थाना लाई गई, जहां विदेशी और देशी शराब की गिनती की जा रही है। उन्होंने शराब माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और भंडारण करना छोड़ दें। शराब बरामदगी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    तिरुवनंतपुरम : चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार विवादों में हैं।…

    Continue reading
    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ तू राजा होगा अपने घर का, ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 