चंपारण : तेल कटर गिरोह ने युवक को सिर में मारी गोली

 मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

मोतिहारी । जिले के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित बथना गांव के समीप राजमार्ग 28 पर चोरी का विरोध करने पर तेल चोर गिरोह ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेहसी थाना क्षेत्र के बथना में सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेल चोरी का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना बथना पुराना पेट्रोल पंप के पास बाबा लाइन होटल की बताई जाती है। जहां रजुआ बखरी निवासी वीरेन्द्र साह का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार को तेल चोर गिरोह ने गोली मार दी। फिलहाल दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा लाइन होटल के पास सुबह पांच बजे के करीब तेल चोर गिरोह के लोग एक ट्रक से तेल चोरी कर रहे थे। इस दौरान होटल में सो रहा दीपक कुमार जागा और चोरी का विरोध किया। इस पर गिरोह के एक सदस्य ने दीपक को सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर होटल के अन्य लोग जाग गए और फौरन घायल दीपक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल चोर गिरोह मौके से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास की जारही है। इधर, दीपक कुमार के परिवार और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहें हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?