मीडिया क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिए गए सर्टिफिकेट

पत्रकार, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी और उद्योग जगत ने दीं बधाइयाँ

ऋषि तिवारी
नोएडा। सैक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जीत का सर्टिफिकेट भी दिया गया,हाल ही में हुए नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव में 7 पदों में सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं,जिसमें आलोक द्विवेदी को अध्यक्ष, अमित चौधरी को उपाध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह को महासचिव, जगदीश शर्मा को सचिव, मनोज वत्स कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के पद पर प्रमोद शर्मा और सुश्री आँचल यादव को निर्विरोध चुना गया हैं, रविवार को मीडिया क्लब में हुए कार्यक्रम में क्लब के सभी सम्मानित पत्रकार साथियों की उपस्थिति में संस्थापक सदस्य और संचालन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजीव यादव की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सर्टिफिकेट दिया गया, कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी ने सभी को सम्बोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दीं और सभी सदस्यों से कहा की अब सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस क्लब को आगे बढ़ाने का काम किया जाना चाहिए, वहीँ वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद शर्मा ने कार्यक्रम ने आए सभी सम्मानित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा की अब समय है की सभी पत्रकार साथियों को एक साथ मिलकर कार्यकारिणी से साथ काम करना है और एक बार फिर नोएडा मीडिया क्लब को ऊचाईओं तक पहुंचना हैं, इस मौक़े पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आलोक द्विवेदी ने कहा की कुछ समय से मीडिया क्लब की छवि थोड़ी से खराब हुई थी जिसे नयी कार्यकारिणी सभी सदस्यों के साथ मिलकर क्लब की ख़राब हुई छवि को फिर से सुधारने का काम करेगी, साथ ही आलोक द्विवेदी ने कहा की एक साल के भीतर नयी कार्यकारिणी द्वारा क्लब के सदस्यों की मूलभूत सुविधाओं जैसे चिकित्सा सुविधा, निजी स्कूलों में दाखिला और आवास की व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया जाएगा।

 

उद्योग जगत, राजनीतिज्ञ और समाजसेवी संस्थाओं ने दीं शुभकामनाएं

नोएडा मीडिया क्लब में हुए कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आदेश भाटी गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के प्रतिनिधि श्री संजय बाली, नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन और उनकी टीम भी पहुंची, जिन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया वहीं नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष श्री महेश सक्सेना,उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास जैन,किसान नेता बीसी प्रधान, ओम प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लियाकत चौधरी,सत्येंद्र शर्मा,यतेंद्र शर्मा,पवन शर्मा, विक्रम चौधरी आदि मौजूद रहे, सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी और नोएडा मीडिया क्लब के आगे बढ़ाने की कामना की।

 

  • Related Posts

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना…

    Continue reading
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’