‘रहस्यमयी योगी’ के कहने पर NSE में नौकरी पाने वाले आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व चेयरमैन चित्रा सुब्रमण्यम के पूर्व सलाहकार और ग्रुप के परिचालक अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। आनंद सुब्रमण्यम वही व्यक्ति है जिनकी नियुक्ति एनएसई की तत्कालीन चेयरमैन और एमडी चित्रा रामकृष्णा ने रहस्यमयी योगी के कहने पर की थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई आनंद सुब्रमण्यम से पिछले 3 दिनों से पूछताछ कर रही थी जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। सुब्रमण्यम पर आरोप है कि एनएसई के कामकाज में दखल देते थे और चित्रा रामकृष्णा उनके इशारे पर काम किया करती थी।
रहस्यमयी योगी और आनंद कनेक्शन: चित्रा रामकृष्णा ने सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि रहस्यमयी योगी उनसे एक ईमेल आईडी के जरिए संपर्क में रहता था। रहस्यमयी योगी ने एक बार चित्र को बताया था यदि उसे धरती पर अवतरित होना होगा, तो वह आनंद जैसे शरीर में ही अवतरित होना चाहेगा। चित्रा ने रहस्यमयी योगी से एनएसई के गोपनीय जानकारियों समेत कर्मचारियों के प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट अभी साझा की थी।
जारी हुआ था लुकआउट नोटिस: 192 पन्नों की सेबी की जांच को आधार बनाते हुए सीबीआई ने चित्रा रामकृष्णा और आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। फिर सीबीआई ने एनएसई के सीईओ रवि नारायण और आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। जिससे दोनों वैधानिक कार्यवाही के बीच देश छोड़कर ना भागे। 9 गुना बढ़ी सैलरी: चित्रा रामकृष्णा ने पद संभालते ही एनएसई में चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर (COO) पद बनाया। जिस पर आनंद सुब्रमण्यम की नियुक्ति की गई। आनंद सुब्रमण्यम इससे पहले सरकारी कंपनी Balmer Lawrie में काम करते थे। जहां उनकी सैलरी 15 लाख थी। चित्रा ने एनएसई में उनकी सैलरी 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.38 करोड़ रुपए सालाना कर दी । इस दौरान लगातार उन्हें पदोन्नति भी दी गई और वह ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर बन गए। इससे पहले एनएसई के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सेबी ने जांच के बाद अनियमितताएं बरतने के लिए चित्रा रामकृष्णा पर 3 करोड़ रुपए, आनंद सुब्रमण्यम और रवि नारायण (एनएसई के पूर्व एमडी एंड सीईओ) पर 2 करोड़ रुपए और प्रमुख नियामक अधिकारी वीआर नरसिम्हा पर 6 लाख का जुर्माना लगाया है।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू