रेखा को सीएम बनाकर बीजेपी ने साधे एक तीर से कई निशाने 

चरण सिंह 

दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। एक तो महिला होने के नाते आधी आबादी को खुश करने का प्रयास किया गया है। बीजेपी पर इस समय यह जो आरोप लगाया जा रहा था कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली पार्टी का कोई मुख्यमंत्री महिला नहीं है, इसका भी जवाब बीजेपी ने दे दिया है। क्योंकि केजरीवाल एंड टीम को हराया गया है। ऐसे में जैसे केजरीवाल मूलरूप से हरियाणा के हैं। वैसे ही रेखा गुप्ता भी मूल रूप से हरियाणा की हैं। केजरीवाल वैश्य समाज से हैं तो रेखा गुप्ता भी वैश्य समाज से हैं। दरअसल वैश्य समाज बीजेपी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर वैश्य समाज में भी एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया है।

रेखा गुप्ता की टीम में जो छह और मंत्री हैं। उनमें से प्रवेश वर्मा ओबीसी, आशीष सूद पंजाबी,  मनजिंदर सिंह सिरसा सिख, रविंद्र इंद्राज दलित, कपिल मिश्रा ब्राह्मण, डॉ. पंकज कुमार सिंह राजपूत मतलब बीजेपी ने दिल्ली सरकार में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व लेकर बड़ा संदेश दिया गया है। दरअसल दिल्ली में राज करने के लिए केजरीवाल एंड टीम का मुकाबला करने के लिए  बीजेपी ने तैयार कर ली है। रेखा गुप्ता के नाम पर आधी आबादी को साधने की कोशिश की गई है तो केजरीवाल एंड टीम से भिड़ने के लिए प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह रहेंगे।
दरअसल इसी साल बिहार में भी विधानसभा चुनाव है। इसलिए रेखा गुप्ता के माध्यम से आधी आबादी को साधा जाएगा। पंकज कुमार सिंह के माध्यम से बिहार के चुनाव के लिए भी बड़ा संदेश दिया गया है। प्रवेश वर्मा गुर्जरों और जाटों को साधेंगे। रविंद्र इंद्राज को कैबिनेट में लेकर दलितों में बड़ा संदेश दिया है। क्योंकि अब बीजेपी के सामने जहां केजरीवाल एंड टीम से मुकाबला करना है वहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराना है।
केजरीवाल एंड टीम जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर रेखा सरकार को घेरने के लिए तैयार बैठी है। बीजेपी को यह भी समझ लेना चाहिए कि आप का वोट बैंक ज्यादा कम नहीं हुआ है। बस सीटें कम हुई हैं। ऐसे में आप जब भी रेखा गुप्ता सरकार पर हमलावर होगी तो जोरदार टी तरीके से होगी। हालांकि बीजेपी में उत्तर प्रदेश को छोड़ दिया जाए तो सभी राज्यों के निर्णय गृह मंत्री अमित शाह के लेने की बात सामने आती है पर प्रवेश वर्मा दिल्ली में ऐसे दमदार नेता रहेंगे जो निर्णय लेने में बोल्ड माने जाते हैं। केजरीवाल एंड टीम को हराने में सबसे अधिक योगदान प्रवेश वर्मा का ही है। वैसे भी आप के नेता केजरीवाल को हराने वाले केजरीवाल तो प्रवेश वर्मा ही हैं।
  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह