एमडीओ प्रोजेक्ट को बंद कर स्थानीय लोगों ने ईसीएल प्रबंधन के सामने अपनी मांगे रखी

 अनुप जोशी

जामुड़िया: जमीन मालिकों ने फिर से एक बार एमडीओ प्रोजेक्ट को बंद कर पड़ासिया कोलयरी ईसीएल प्रबंधन के सामने अपनी मांगे रखी।
पिछले दिनों से प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की कोई काम नहीं चला,बुधवार से ही जमीन मालिकों ने फिर से एमडीओ प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के लोगों से जमीन ली गई है लेकिन स्थानीय लोगों को इस सब प्रोजेक्ट में काम नहीं दिया गया है इस एमडीओ प्रोजेक्ट को चलाने वाले बाहर से लोगों को लाकर यहां पर रोजगार दे रहे हैं जबकि स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है इस बारे में प्रबंधन से कई बार बातचीत की गई है लेकिन प्रबंधन उनकी मांगों को लेकर हीला हवाली कर रही है इनका कहना है कि जब यहां के लोगों से जमीन ली गई है तो इस प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देनी चाहिए जबकि ऐसा नहीं किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से बात किए बिना बाहर से लोगों को लाकर यहां पर रोजगार दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि यहां पर ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास काफी कम जमीन है ऐसे में उनके घरों के युवाओं को यहां पर रोजगार क्यों नहीं मिलेगा दूसरी तरफ इस प्रोजेक्ट को चलाने वाले कंपनी द्वारा यहां पर रहने वाले लोगों को सुविधाएं भी प्रदान नहीं की जा रही है चाहे वह बिजली हो या रास्ता या कम्युनिटी हॉल यहां पर एमडीओ को चलने वाली कंपनी द्वारा कुछ भी नहीं किया जा रहा है इसके खिलाफ भी स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद कि इनका साफ कहना है कि वह इस प्रोजेक्ट को चलने के खिलाफ नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके इनका कहना है कि इस बारे में इस प्रोजेक्ट के तत्कालीन जनरल मैनेजर अनिल कुमार सिंह जामुड़िया थाने के प्रभारी और जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह से भी बातचीत की गई है लेकिन अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। वही इस संदर्भ में पड़ासिया कोलयरी के मधुसूदन सिंह नामक एक ईसीएल अधिकारी को फोन से संपर्क किया गया पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्हें कुछ भी पता नहीं।

  • Related Posts

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत…

    Continue reading
    चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्चियों से हुई 16.38 करोड़ की कमाई
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरी बड़ी बहन …

    • By TN15
    • August 28, 2026
    मेरी बड़ी बहन …

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना