संस्था ने राहगीरों को सत्तु तथा ठंडा पानी पिलाया

 अनुप जोशी

रानीगंज: उमस भरी गर्मी से राहगीरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से रानीगंज की समाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन एवं श्याम एग्रो बायोटेक लिमिटेड के सहयोग से गुरूवार को रानीगंज के इतवारी मोड़ पर बाजार में आने जाने वाले लोगों को राहगीरों को सत्तु का शरबत तथा ठंडा पानी पिलाया गया। मौके पर रामकुमार खेतान शिक्षा सदन ट्रस्ट के सचिव हर्ष खेतान, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चेयरमैन अरुण भर्तियां,प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता,रानीगंज ट्रैफिक के प्रभारी चित्ततोष मंडल,वाणी खेतान,समाजसेवी शेख जाकिर समेत संस्था के सदस्यगण मौजूद थे।
इस दौरान हर्षवर्धन खेतान ने प्रयास फाउंडेशन और श्याम एग्रो बायोटेक लिमिटेड की तारीफ की और कहां की इतनी प्रचंड गर्मी में लोगों के बीच सत्तू का शरबत और ठंडा पानी का वितरण करना एक बेहद सराहनीय कदम है उन्होंने कहा कि इससे प्रचंड गर्मी में लोग बहुत जरूरी ना हो तो घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं ऐसे में जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं उनकी सहूलियत के लिए यह कार्यक्रम किया गया है जो की बेहद सराहनीय है वहीं इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि वह जरूरत ना हो तो घर से बाहर न निकले और अपना ध्यान रखें यह एक प्राकृतिक परिवेश है जिससे सभी को गुजरना है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि लोग अपना ध्यान खुद रखें।
अरुण भर्तियां ने बताया की गर्मी को देखते हुए लोगों के बीच सत्तू पिलाना बहुत अच्छी बात है,सत्तू एक ऐसा प्रोडक्ट है इसमें इंटरनेशनल में मान्यता मिल चुकी है,इस गर्म में जो भी सत्तू पीते हैं,वो अपने हेल्थ को बचाते हैं।
पिंटू कुमार गुप्ता ने कहा कि आज यह कार्यक्रम किया गया क्योंकि रानीगंज सहित पूरे बंगाल में काफी गर्मी पड़ रही है इसलिए इस इलाके के लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है इसके बाद भी इस गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम बीत जाने के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही हर साल की तरह इस साल भी जून या जुलाई में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए गोविंद राम खेतान मेमोरियल मेरिटस अवार्ड दिया जाएगा उन्होंने भी लोगों से आग्रह किया कि इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए वह अपना ध्यान रखें और बहुत ही जरूरत ना हो तो घर से बाहर न निकले।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद