सऊदी से लौटे कारोबारी की घर से बुलाकर हत्या

 लगातार तीसरे दिन गोपालगंज में खून-खराबा

 गोपालगंज। हत्याओं का दौर थामने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधियों ने कारपेंटर ठेकेदार को सरेआम गोली मार दी। गोली लगने से ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। वहीं, हत्या की वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। थावे थाना क्षेत्र के पठानपट्टी गांव के नाम चाइटोला की घटना है। मृतक का नाम छोटे आलम है। वो पठानपट्टी के ही पश्चिम टोला गांव का रहने वाला था।
बताया जाता है कि 28 वर्षीय युवक छोटे आलम कुछ माह पहले तक सऊदी में रहता था। वहां से वो अपने गांव वापस लौट आया था। अपने गांव में रहकर ही कारपेंटर ठेकेदारी का काम करता था। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात करीब 10 बजे अपने घर पर था। इसी दौरान पठानपट्टी के एक युवक ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया। फिर उसको नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से छोटे आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पठान पट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है।
बहरहाल, गोपालगंज जिले में इसके पूर्व भी राजमिस्त्री की हत्या की गई थी। महज दो दिन पहले ही शुक्रवार को अपराधियों ने कोर्ट परिसर में कुख्यात अपराधी विशाल सिंह और एक अन्य को गोली मारी थी। गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसी दिन रात को पुलिस कस्टडी में ही अपराधी पर फायरिंग की गई। गोपालगंज में हाल के दिनों में लगातार आपराधिक घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे