हाथ में नोट देखते ही खिल उठा मैडम का चेहरा

 ओके के साथ मिली बुजुर्ग को गारंटी

 घूसखोरी का वीडियो

 कटिहार। बिना पैसा लिए मैडम सिर्फ पन्ना पलटते जा रही थीं, जैसे ही पैसा मिला ‘ओके’ का भरोसा मिल गया। मतलब, ये हुआ कि आपका बिल पास हो जाएगा। मैडम के इन हरकतों पर किसी की नजर थी और उसने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। वरना, किसी को क्या पता चलता कि बिना पैसा लिए मैडम एक भी बिल पास नहीं करती हैं। कटिहार जिले के बारसोई बाल विकास कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में किरण कुमारी एक आंगनबाड़ी सेविका से वाउचर पास करने के नाम पर पैसे लेती दिख रही हैं। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक किरण कुमारी बारसोई प्रखंड में महिला पर्यवेक्षिका के रूप में पोस्टेड हैं। रोजाना की तरह गुरुवार को भी ऑफिस आई थी। सामने टेबल पर कागजों का अंबार है। दरअसल, ये कागज ही नोटों के अंबार हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किरण कुमारी अपने कार्यालय में बैठी हैं और एक महिला उनसे बात कर रही है। महिला के हाथ में कुछ पैसे हैं जो वह किरण कुमारी को देती दिख रही है। वीडियो आने के बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में जब किरण कुमारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, जेडीयू नेता रोशन अग्रवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह खुलेआम रिश्वत लेना निंदनीय है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रोशन अग्रवाल ने कहा कि मैंने खुद वीडियो देखा है जिसमें महिला पर्यवेक्षिका सेविका से रिश्वत ले रही हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने भी उठाएंगे।
इस मामले में कटिहार के जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आया है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस तरह के मामलों में पहले भी कार्रवाई की गई है और कई अधिकारियों को निलंबित भी किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें भ्रष्टाचार का कोई भी मामला दिखता है तो उसकी शिकायत करें।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई