भांजे संग अवैध संबंध में ‘खूनी खेल’

-2 मासूम जिंदगियों का गेम ओवर!
-पूर्णिया में मां बनी काल

 पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले से  एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी, जबकि उसका नाबालिग प्रेमी, जो रिश्ते में भांजा था, संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। घटना जिले के अमौर थाना क्षेत्र के आमगाछी पंचायत के कनौली बलवा टोली की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित महिला ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसका अपने 16 वर्षीय भांजे मोहम्मद तौकीर के साथ दो-तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात महिला का पति पंजाब में था। महिला ने बताया कि रात के समय उसका प्रेमी तौकीर उसे बुलाने आया। महिला उसके पास गई, जहां पहले उनके बीच संबंध बने। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला की दो बेटियों- साजिया (4 वर्ष) और दिल आरा (2 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी।
महिला के बयान के अनुसार, बच्चों की हत्या के बाद तौकीर ने कहा कि वह अब नहीं जी सकता, क्योंकि उसके भाई और परिवार उसे नहीं समझेंगे। उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, मृतक युवक के बड़े भाई मुजफ्फर ने दावा किया कि तौकीर की हत्या साजिश के तहत की गई है। यह आत्महत्या नहीं है।
महिला ने सुबह 3 बजे अपने पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भिजवा दिया। साथ ही, आरोपित महिला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।
बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि महिला ने अपने बच्चों की हत्या की बात कबूल की है। प्रथम दृष्टया, युवक की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। इसके साथ ही, महिला के देवर को भी हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

      जयपुर में पांच साल की मासूम बच्ची…

    Continue reading
    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया