आपदा मित्रों की मांगें उठीं जोरदार,समस्तीपुर में समिति बैठक के बाद ज्ञापन सौंपा

समस्तीपुर। बीते सोमवार को समस्तीपुर सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति की बैठक के बाद भाकपा-माले विधायक दल के उप नेता व समिति सभापति सत्यदेव राम को आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार के नेतृत्व में आपदा मित्रों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित आपदा मित्रों की बकाया राशि का भुगतान, कार्य दिवस पर ₹1200 प्रतिदिन मानदेय दिलाने, शिक्षा मित्र, विकास मित्र व होमगार्ड की तरह नियमित करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं।

सभापति सत्यदेव राम ने इस मुद्दे पर जिला आपदा पदाधिकारी को बुलाकर संबंधित मांगों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा।

आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि आपदा मित्र अपनी जान जोखिम में डालकर आपदाओं के समय लोगों की जान बचाते हैं, लेकिन उन्हें उचित मानदेय और सम्मान नहीं मिल रहा। यदि सरकार ने 9500 प्रशिक्षित आपदा मित्रों और आपदा सखी की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

मौके पर आपदा मित्र धनंजय कुमार, बिट्टू कुमार, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आरवाईए नेता नवीन कुमार, गणपत कुमार, अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!