वोटरों पर भड़कीं BJP MLA : सब कुछ दे दिया पर अब वोट मांगते हैं तो दिखा रहे हैं नखरे 

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान अपने चरम पर है। सभी दलों के बड़े और स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। गांवों से लेकर शहरों तक तेजी से प्रचार कार्य चल रहा है। इटावा सदर से मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काकरपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “लोग रुपया खा गए, पैसा खा गए, नमक खा गए और मुंह से नहीं बोल रहे हैं। नमस्कार भी नहीं स्वीकार कर रहे हैं। यह कहां का न्याय है।”
उन्होंने लोगों से कहा, “अगर आपको इतना ही खराब लग रहा था तो आप पहले ही कह देते कि तुम्हारा गल्ला नहीं खाएंगे। ये तो ईमानदारी नहीं है न, सब कुछ ले लिया, रुपया ले लिया, गल्ला हमें मिले, सुविधाएं हमें मिले, आवास हमें मिले, लेकिन जब हम वोट देने जाएंगे तब न हमें राष्ट्रवाद दिखेगा और न भारत हमें दिखेगा।”
बोलीं कि हमारी पार्टी ने जो वादा किया उसे पूरा किया। कानून व्यवस्था दुरुस्त की, आपको कई तरह की सुविधाएं दीं, फिर भी आप हमारा नमस्कार स्वीकार नहीं कर रहे हैं। आम जनता से उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों की कुंडली आपके पास है। मेरी कुंडली भी आप जानते हैं। समाजवादी पार्टी वाले परेशान हैं। उन्हें पता है कि राजपूत समाज का एक भी वोट उनके पास नहीं जा रहा है। जो जैसा बोया है, वह वैसा ही काट रहा है। वे लोग आपको मेसेज दिए हैं कि राम मंदिर के साथ वे नहीं खड़े हैं, वे तो विरोध में खड़े हैं।
बोलीं कि योगी जी की सरकार में आपकी सुविधाओं के लिए पैसा आ रहा है। सब काम हो रहा है। सबका साथ और सबका विश्वास के साथ काम हो रहा है। आज परिस्थितियां ऐसी बनी कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबका सम्मान बढ़ा, सबका कल्याण हुआ। योगी सरकार जनता के हित में जनता के लिए काम कर रही है। किसान से लेकर खिलाड़ी तक सबके लिए काम किया जा रहा है। विपक्ष लोगों को भड़का रहा है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

  • By TN15
  • March 12, 2026
फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

  • By TN15
  • March 12, 2026
ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

  • By TN15
  • March 12, 2026
नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…

THE WHITE MEN’S BURDEN

  • By TN15
  • March 12, 2026
THE WHITE MEN’S BURDEN

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …