भाजपा नेता सुशील मोदी 6 महीने से कैंसर से संघर्षरत

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं और इसलिए लोकसभा चुनाव प्रचार मे सक्रिय नहीं रहेगें।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित’।
सुशील मोदी के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। सुशील कुमार मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री के अलावा अपने 33 साल के राजनीतिक करियर में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। सुशील मोदी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं । हाल ही में भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें सुशील मोदी का नाम नहीं था।ध
सुशील कुमार मोदी ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह 6 महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। लेकिन अब जाकर उन्होंने लोगों को बीमारी के बारे में बताया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बिहार में जनप्रचार शुरू हो गया है। ऐसे में सुशील मोदी किसी मंच पर नजर भी नहीं आ रहे थे । लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए अपनी बीमारी की उन्होंने जानकारी दी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी