पीएम मोदी 4 अप्रैल को बिहार में जमुई से भरेंगे हुंकार

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। पीएम मोदी का बिहार दौरा शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत पीएम मोदी चिराग पासवान के कोटे वाली सीट जमुई से करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी जमुई में एक सभा को संबोधित करेंगे। बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी की ये पहली सभा है।
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव के तिथि की घोषणा होने के बाद से ही सभी पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी बीच पीएम मोदी भी बिहार में दनादन रैलियां करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 72 घंटे के भीतर दो बार बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। कल यानी 4 अप्रैल को पीएम जमुई में जनसभा करेंगे तो वहीं इसके बाद 7 अप्रैल को पीएम नवादा में रैली करने जा रहे हैं। नवादा से बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
मालूम हो कि, बिहार में सात चरणों में चुनाव होगा। वहीं पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद में होना है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर अधिकतर लोकसभा सीटों पर रैली कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को भी पीएम मोदी बिहार दौरे पर आ सकते हैं। इसके अलावा पहले चरण की औरंगाबाद और गया सीट पर भी प्रचार के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली होने के आसार हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत का मंत्र दिया है ।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार