बिहार पैक्स चुनाव: ​हर पद के लिए अलग रंग के बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

 25 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

 पटना। बिहार में अगले महीने से शुरू होने वाले पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। दावा-आपत्ति की समय सीमा खत्म हो चुकी है और 25 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक पांच चरणों में होंगे। इस बार 6422 पैक्स के लिए वोटिंग बैलेट पेपर से होगी। पैक्स चुनाव में इस बार मतगणना को आसान बनाने के लिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों (बैलेट पेपर) का इस्तेमाल किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लाल, पिछड़ा वर्ग (एनेक्सर-2) से प्रबंध समिति सदस्य के लिए हरा, अति पिछड़ा वर्ग (एनेक्सर-1) से प्रबंध समिति सदस्य के लिए सफेद, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से प्रबंध समिति सदस्य के लिए आसमानी और सामान्य वर्ग से प्रबंध समिति सदस्य के लिए नारंगी रंग के मतपत्र होंगे।
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राधिकार ने चुनाव की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पैक्स में कुल 12 पदों के लिए चुनाव होने हैं जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद अनारक्षित हैं। बाकी 10 पदों में से 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित रंगों वाले मतपत्रों पर एक महिला उम्मीदवार के नाम के सामने मुहर लगाना अनिवार्य होगा। उदाहरण के लिए हरे रंग के मतपत्र पर पिछड़ा वर्ग (एनेक्सर-2) से एक महिला उम्मीदवार और बाकी उम्मीदवारों में से किसी एक (पुरुष या महिला) के सामने मुहर लगानी होगी। इसी तरह सफेद और आसमानी रंग के मतपत्रों पर भी एक महिला उम्मीदवार के साथ-साथ किसी एक अन्य उम्मीदवार को वोट देना होगा।अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग के मतपत्र पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने स्वास्तिक चिन्ह वाली मुहर लगानी होगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!