बिहार में शिक्षकों के लिए छठ की छुट्टी बढ़ी

 नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

 पटना। बिहार में अब 6 नवंबर को भी सरकारी स्कूल में छठ की छुट्टी रहेगी, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मांग है कि दीपावली से छठ पूजा तक छुट्टी दी जाए. मतलब 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक सरकार छुट्टी की घोषणा करे. पिछले साल तक दीपावली से छठ तक छुट्टी रहती थी. यह मांग अब भी नहीं मानी गई है. दीपावली की छुट्टी सिर्फ 1 दिन की है. बता दें कि 5 नवंबर से नहाए खाए के साथ छठ की शुरुआत हो रही है. नहाए खाए और खरना के दिन विद्यालय में छुट्टी नहीं रहने के कारण छठ पर्व करने वाले शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद शिक्षा विभाग ने खरना के दिन भी छुट्टी देने का फैसला किया है.
शिक्षक लगातार शिक्षा विभाग से छठ पूजा में छुट्टी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, शिक्षकों की नाराजगी पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज (23 अक्टूबर) कहा कि विभाग इसको लेकर विचार करेगा. शिक्षकों के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को सिलेबस को ससमय खत्म करने के लिए भी ध्यान देना होगा. बता दें कि 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी सिर्फ 1 दिन की है. छठ 5 से 8 नवंबर तक है. छुट्टी 7 और 8 को थी लेकिन अब 6 को भी रहेगी. 5 से छठ पूजा की शुरुआत है. नहाय खाय के दिन स्कूल खुले रहेंगे.
वहीं, छुट्टी के सवाल शिक्षा मंत्री के जवाब के कुछ ही देर बाद विभाग ने छठ की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है. विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी किया है जिसमें लिखा है कि ‘राज्य के राजकीय/राजकीयकृत एवं अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू, प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के लिए निर्धारित अवकाश के अतिरिक्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए खरना (लोहण्डा) के लिए दिनांक- 06.11.2024 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है’.

  • Related Posts

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक…

    Continue reading
    ‘मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दलितों की मुक्ति में संघर्ष की भूमिका पर डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के विचार

    • By TN15
    • July 15, 2026
    दलितों की मुक्ति में संघर्ष की भूमिका पर डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के विचार

    देश में सवाल पूछना अपराध बन चुका है तो फिर इन मीडिया हाउस की जरूरत ही क्या ? 

    • By TN15
    • July 15, 2026
    देश में सवाल पूछना अपराध बन चुका है तो फिर इन मीडिया हाउस की जरूरत ही क्या ? 

    दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

    • By TN15
    • July 15, 2026
    दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    • By TN15
    • July 14, 2026
    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    • By TN15
    • July 14, 2026
    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’