Bihar news :मैथिली को मातृभाषा के रूप में मान्यता, CM सम्राट चौधरी ने जताई खुशी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 1 से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता दे दी है। इस महत्वपूर्ण फैसले का बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया है। CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा  मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मातृभाषा मैथिली को शिक्षा व्यवस्था में सशक्त स्थान दिलाने की दिशा में लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक एवं अत्यंत स्वागतयोग्य है।

CBSE के पाठ्यक्रम में मैथिली को मातृभाषा के रूप में शामिल किए जाने से मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता और भाषाई गौरव को नई ऊंचाई मिलेगी। यह फैसला न केवल मैथिली भाषा को नई पहचान और सम्मान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों, संस्कृति और मातृभाषा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा-
क्षेत्रीय भाषाओं को मिल रही नई मजबूती
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं को नई मजबूती मिल रही है।

बता दें कि लंबे समय से मिथिलांचल के बुद्धिजीवी, साहित्यकार और सामाजिक-राजनीतिक संगठन इसकी मांग कर रहे थे। इस फैसले को लंबे समय से चली आ रही मांग की जीत मानी जा रही है. इस मान्यता से अब CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अपनी मातृभाषा मैथिली को औपचारिक विषय के रूप में पढ़ सकेंगे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!