बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो – रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

योगापट्टी अंचल अन्तर्गत नवलपुर की जमीन खाता 219 खेसरा 2130 तथा सेटलमेंट की जमीन खाता 833,खेसरा 2399 की जमीन को अपराधी महंथ चौधरी, रामाकांत चौधरी, लालबाबू चौधरी से मुक्त कराओ – चन्द्रशेखर

भूमिहीन व गरीब व्यक्ति सरकारी भूमि पर जिस जगहों पर अपना आशियाना लगाये हैं उसी जगहो पर उन्हें मालिकाना हक दो – माले रेड फ्लैग

वृद्धा,विधवा,विकलांग पेंशन मासिक पांच हजार रुपयें करने की गारंटी करो – मनोज सिंह

बेतिया. भाकपा (माले) रेड फ्लैग के पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी के बैनर तले जिला समाहर्ता के समक्ष सात सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं द्वारा संजय यादव,और रीता रवि अध्यक्षमंडल की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का संचालन मनोज सिंह ने किया।धरना को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के केन्द्रीय कमिटी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर ने कहा की बिहार में आज भी सामंती उत्पीड़न और भूमिचोरों का दबदबा कायम है।

उन्होनें बताया की योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना के अंतर्गत ढढवा गाँव में वहां के दबंग महँथ चौधरी, रामाकांत चौधरी, लालबाबू चौधरी द्वारा जबरन रवीन्द्र चौधरी के नीजि जमीन और सेटलमेंट की जमीन को कब्जा किये हुये हैं जिसे जिला प्रशासन से अविलम्ब मुक्त कराने मांग की। आगे उन्होंने कहा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार विगत 12 वर्षों से गरीबों के मान-सम्मान के साथ खुलेआम नंगा नांच कर रही है। मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर पूरे देश के गरीबों को ठगा है। मोदी, शाह ने अडानी,अंबानी के हाथों देश के राष्ट्रीय सम्पदा को बेच दिया है।आगे बताया की मोदी, शाह सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंधते हुयें लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया गया है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहार में बुल्डोजर के धौंस पर दशकों से बसे हुये गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को जमीदोज कर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को एक रुपये की लीज पर दिया जा रहा है। कॉमरेड रवीन्द्र ने आगे बताया की एपस्टिन फाईल के तमाम सबुतों को छुपाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अनावश्यक रुप से ईरान पर युद्ध थोपा गया है और मोदी ट्रंप का तलुआ चाटने के लिए मजबूर हैं। रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को सोना नहीं खरीदने, तेल का बचत करने,विदेश नहीं जाने वगैरह-वगैरह तमाम उपदेशों का पाठ पढ़ा रहे हैं। जबकि वे जनता के सभी टैक्स के पैसों का खुलेयाम लुटाने में कोई कसर तक नहीं छोड रहें। रेड फ्लैग के नेता मनोज सिंह और भाग्यनरायण चौधरी ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को विगत तीन माह से नहीं दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया की सरकार वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को प्रतिमाह पांच हजार करने के लिए ठोस पहल कदमी ले और तीन माह का बकाया पेंशन वृद्धजन, विधवा और विकलांग व्यक्तियों के खाते में डालने का काम करें। धरना को पिंकी देवी, भिखम राम,श्वेता देवी, राधा देवी, बिरक्षण महतो,सावित्री देवी, शीला देवी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। बाद में रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से जिला पदाधिकारी को सौपा गया। उक्त जानकारी मुन्नी लाल चौधरी ने दी।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प