Sahara Protest : सहारा के स्थापना दिवस पर निवेशकों का बड़ा आंदोलन

अपने भुगतान के लिए सहारा के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के निवेशकों ने देशभर में पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। सहारा निवेशकों के भुगतान के लिए सहारा के स्थापना दिवस एक फरवरी को  ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा हर राज्य में आंदोलन कर रहा है। उधर सहारा के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के निवेशकों के भुगतान के लिए ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन गोरखपुर में प्रोटेस्ट करने जा रहा है। एक ओर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने देशभर में मोर्चा खोलने का आह्वान किया है वहीं ठगी पीङि़तों की आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह बड़ी संख्या में गोरखपुर में प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।

सहारा का चेयरमैन सुब्रत रॉय तो लोगों को ठग कर चल बसे पर रुक गई है निवेशकों और एजेंटों की जिंदगी। सहारा की स्थिति यह है कि जो लोग एक-एक पैसा जोड़कर सहारा में जमा करते रहे वे लोग आज की तारीख में एक-एक पैसे के लिए मोहताज हैं। अकेले सहारा ग्रुप में 4000 एजेंटों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पैसा न मिलने से बड़े स्तर पर लोग अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। एजेंटों को तरह-तरह की जलालत झेलनी पड़ रही है। उनके घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। कितने एजेंटों को निवेशकों के तगादे की वजह से अपने घरों को छोड़ देना पड़ रहा है। यह सब तब हो रहा है जब केंद्र सरकार ने सहारा निवेशकों के भुगतान के लिए सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है।
निवेशकों और एजेंटों का कहना है कि सहारा रिफंड पोर्टल भी उनको कोई खास राहत नहीं दिला पा रहा है। सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जा रही है। सब कुछ हो रहा है पर नहीं मिल रहा है तो वह है निवेशकों का पैसा। मामला लोकसभा के साथ ही विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में भी उठा है। राज्य की सरकारों के साथ ही केंद्र सरकार ने भी निवेशकों का भुगतान कराने के लिए सदन में भरोसा दिया पर हुआ कुछ नहीं।

निवेशकों की लड़ाई लड़ने के लिए ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा, ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, विश्व भारती जन सेवा संस्थान, ठगी पीड़ितों की आवाज समेत कई संगठन मैदान में हैं पर निवेशकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इन संगठनों ने देश सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों के साथ ही राजधानियों में भी प्रदर्शन किये। दिल्ली जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन किया पर कुछ हासिल न हो सका।

अब आरपार की लड़ाई लड़ते हुए ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने एक फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रखा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए संगठन का नेतृत्व दिल्ली में आ डटा है। वैसे भी ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा ने 27 दिसम्बर को रामलीला मैदान पर भी प्रदर्शन किया और उसके बाद लगातार दिल्ली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई पर कुछ हासिल न हो सका।

उधर ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। गोरखपुर में उनके आंदोलन को भारतीय अपना समाज पार्टी, विश्व भारती जन सेवा संस्थान ने समर्थन दिया है। भारतीय अपना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी का कहना है कि गोरखपुर में ठगी पीड़ितों की आवाज के आंदोलन को पूरी तरह से समर्थन दिया जाएगा। निवेशकों की लड़ाई के लिए वह जान झोंक देंगे। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नगरी में निवेशकों की लड़ाई को बड़ा रूप दिया जाएगा।
रमेश सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी हालत में केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर भुगतान करा लेना है। नहीं तो फिर भुगतान मिलना मुश्किल है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले सभी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कहने को तो सुब्रत राय के निधन के बाद सहारा ग्रुप ने अपनी संपत्ति भी बेचनी शुरू कर दी है। सहारा अस्पताल के साथ ही बड़े स्तर पर जमीन भी बेचने की खबर है। पर यह पैसा कहां जा रहा है किसी को कोई खबर नहीं है।
जानकारी मिल रही है कि सुब्रत राय के निधन के बाद पूरा ग्रुप उनकी पत्नी स्वप्ना राय देख रही हैं। पैरा बैंकिंग ओपी श्रीवास्तव तो मीडिया सुब्रत राय के छोटे भाई जेबी राय देख रहे हैं। सुब्रत राय पर निवेशकों के साथ ही कर्मचारियों को भी ठगने का आरोप है। यही वजह रही कि गत दिनों जब सुब्रत राय का निधन हुआ तो उनको उनके पुत्र सुशांतो राय और सीमांत राय उनको कंधा देने न आ सके और देशभर में यह चर्चा विषय रहा।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम