एनसीआर में सक्रिय बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़

ऋषि तिवारी
नोएडा। फेस-2 नोएडा पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें से चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक स्कोडा कार और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह लोग भोले-भाले लोगों को ठगते थे इनके पास कुछ अधिकारियों का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर और खुद को रिश्तेदार बताकर लोगों का पहले विश्वास जीतते थे। ब्लैक मनी को वाइट करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश का अक्षय (28) और राजस्थान के शिवसागर (32), रोहित (30) और प्रतीक (30) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मामले में धारा 318(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 88 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर से आरोपियों को दोपहर बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल से बरामद वॉइस रिकॉर्डिंग में पूरी ठगी का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी और पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम