कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, 75 नशा तस्कर गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता हासिल कर ली है और इस विशेष अभियान में 75 नशा माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 64 किलोग्राम गांजा सहित भारी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गिरोह ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी किया करते थे और पकड़े गए अपराधियों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। विशेष अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों के आस-पास स्थित दुकानों पर विशेष नजर रखी गई। इस कार्रवाई में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमों ने जिले भर में छापेमारी की।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा ने बताया कि ये गिरोह युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेल रहा था। उन्होंने कहा, छात्रों के भविष्य को अंधकारमय करने वाले इन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने आगे बताया कि इस तरह के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्कूल-कॉलेज के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि छात्रों को नशे से दूर रखा जा सके।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास