भोपाली मतलब होमोसेक्शुअल… विवादित बना The Kashmir Files के डायरेक्टर का वीडियो, दिग्विजय सिंह ने दी FIR की चेतावनी

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर के ‘भोपाली’ वाले बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भड़क गये।

द न्यूज 15  
नई दिल्ली। फिल्म The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके कई पुराने वीडियो और बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक बयान भोपाल से जुड़ा है, जिस पर बहस छिड़ गई है और इस बहस में कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हो गए हैं। अग्निहोत्री से माफी की भी मांग की जा रही है।

दरअसल वायरल वीडियो में विवेक अग्निहोत्री कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि “मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। भोपाली का एक अलग मतलब होता है, मैं आपको कभी अलग से बताऊंगा। किसी को बोल दें कि ये भोपाली हैं तो इसका मतलब आम तौर पर होता है कि ये होमोसेक्शुअल है… नवाबी शौक वाला व्यक्ति।” विवेक अग्निहोत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।

दिग्विजय सिंह ने कसा तंज: दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि “विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने भी हमला बोला और कहा कि माफी मांगिये वरना FIR दर्ज करवाएंगे।

जयवर्धन सिंह ने बोला हमला: जयवर्धन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि “सस्ती लोकप्रियता और पैसों के लालच ने इनका सिर घुमा दिया है। हमारे प्रदेश की राजधानी पर यह टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। इनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अगर नहीं तो क्या हमारे गृह मंत्री जी इन पर FIR दर्ज करवायेंगे?”

इस वीडियो पर आम लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पत्रकार संजय शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि “क्या भोपाल के लोग समलैंगिक होते है ? क्या दिमाग पाया है विवेक अग्निहोत्री ने या दिमाग है ही नहीं इस बंदे पर ! जो मन में आ रहा है वो कहे जा रहा है! सोचिये भोपाल के जो युवा हॉस्टल में रह रहे होंगे, उनके साथी उनको किस निगाह से देख रहे होंगे ! मानसिक रूप से बीमार है यह शख्स!”

लोगों की प्रतिक्रियाएं: सुनील कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि “Homosexuality विवेक अग्निहोत्री जी का निजी अनुभव हो सकता है। यह निंदनीय है , यह भोपाल की 25 लाख जनता का अपमान है।” शिखर नाम के यूजर ने लिखा कि “आज ये भोपाल में है, सरकार स्वागत में लगी हुई है। ये कुछ भी बोल सकते हैं, शिवराज सिंह चौहान का खुला समर्थन है। कोई और कहता तो नरोत्तम मिश्रा आपत्ति दर्ज करा चुके होते।

Related Posts

एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

Continue reading
सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत