‘द कश्मीर फाइल्स’ की वजह से हुआ ‘बच्चन पांडे’ का बंटाधार! 

ऐसा है अक्षय कुमार का रिएक्शन

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की है पर फिल्म वैसा कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पहले ही वीकेंड के बाद फिल्म घुटनों पर आती दिखाई पड़ी और अब अक्षय कुमार ने फिल्म के बिजनेस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के बिजनेस के बारे में अक्षय कुमार ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं उस सक्सेस से बहुत खुश हूं जो ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिल रही है।’
सक्सेस का नहीं होता कोई फॉर्मूला : अक्षय कुमार ने कहा, ‘ये आपको सिनेमा की ताकत दिखाती है और बताती है कि बजट और फिल्मों को शुरू करने का कोई फार्मूला नहीं होता जो सक्सेस की गारंटी दे। यह साबित करता है कि दर्शक ही हैं जिनके लिए हम अपनी फिल्में बनाते हैं और जब वे किसी चीज को प्यार देते हैं तो वह खुद ही हवा में उड़ने लगती है।’ अक्षय कुमार ने कहा, ‘हां, मैं बच्चन पांडे से और बेहतर प्रदर्शन चाहता हूं, लेकिन इसके लिए मैं सिर्फ कश्मीर की फाइल्स को दोष नहीं देता।
ये हैं अक्षय की आने वाली फिल्में : अक्षय कुमार ने फिल्म कश्मीर फाइल्स के बारे में कहा कि वह फिल्म तूफान है और हम उसका शिकार हो गए हैं। सिर्फ साउथ की फिल्में करने और ऑरिजनल फिल्में नहीं करने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से सच बात नहीं है। मैं ऑरिजनल स्क्रिप्ट भी करता हूं। मेरी आने वाली फिल्में पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, OMG2 और गोरखा जैसे नाम इनमें शामिल हैं।
अक्षय कुमार ने कहा कि हां, इनमें कुछ रीमेक फिल्में भी हैं लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि ये ऐसी फिल्में हैं जिन्हें मैंने देखा और पसंद किया है और मैं अपने दर्शकों के लिए इसे लाने के लिए एक्साइटेड हूं। यह एकतरफा सौदा नहीं है, यहां तक कि दक्षिण भारतीय फिल्में भी हमारे उद्योग से स्क्रिप्ट उधार लेती हैं। हाल के दिनों में, मेरी अपनी फिल्में जैसे ‘स्पेशल 26’, ‘ओह माय गॉड!’ आदि को साउथ में फिर से बनाया गया है।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस