Bharat Jodo Yatara : राहुल ने बताया क्यों कैंसिल की यात्रा ? बनिहाल से आगे बढ़ते ही क्या हुआ

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में चल रही है। यह यात्रा शुक्रवार दोपहर जम्मू संभाग से बनिहाल की ओर आगे बढ़ गई। शुक्रवार को कांग्रेस की यात्रा में भारी भीड़ के बाद असमंजस की स्थिति बन गई, जिसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा कुछ देर के लिए रुक गई। हालांकि थोड़ी देर बाद कांग्रेस की यात्रा बगैर राहुल गांधी श्रीनगर की ओर आगे बढ़ गई। शुक्रवार को बनिहाल से आगे बढ़ने पर यात्रा में क्या हुआ, इसको लेकर दोपहर में राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। अनंतनाग में कांग्रेस पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से किये गये इंतजाम पूरी तरह से चरमरा गई। इस दौरान भीड़ को मैनेज करने के लिए सुरक्षाकर्मी कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे।
बनिहाल में कुछ देर रुकने के बाद बढ़ी यात्रा, सुरक्षा कारणों से हटे राहुल गांधी
अनंतनाग में राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ मैनेज करे ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब राहुल गांधी  से पूछा गया कि क्या वह सुरक्षा में हुई चूक के बावजूद भी अपनी यात्रा जारी रखेंगे तो उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा जारी रहेगी। गत साल कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने वाले राहुल गांधी ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षा प्रदान करे।
गत साल कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने वाले राहुल गांधी ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षा प्रदान करे। मुझे उम्मीद कि आने वाले दिनों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है पर कश्मीर घाटी में राहुल गांधी की सुरक्षा से खिलवाड़ करके सरकार ने अपने निम्नतम से भी निम्नतम स्तर का प्रदर्शन किया है। भारत के पहले ही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो चुका है किसी भी सरकार या प्रशासन को ऐसे मामलों पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    नृपेंद्र मिश्रा पर नहीं मोदी और अमित शाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?