भागलपुर: मकई के खेत में अर्धनग्न महिला की लाश मिलने से सनसनी

 हत्या की आशंका

 भागलपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास मकई के खेत में मंगलवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय फगिया देवी, पत्नी ऋषि देव, के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, वहीं नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस:

परिजनों के अनुसार, फगिया देवी सोमवार को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद उसका शव अगले दिन मकई के खेत में मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंका गया। मृतका के गले पर निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विशेष टीम गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस:

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य माध्यमों से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी