बिहार चुनाव 2025: आरएसएस का ‘मिशन त्रिशूल’ शुरू, बूथ स्तर पर बढ़ेगी पकड़

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पूरी तरह से जुट गया है। संगठन ने अपनी रणनीति को ‘मिशन त्रिशूल’ नाम दिया है, जिसमें तीन प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा—नाराज वोटरों की पहचान, प्रभावी मुद्दों का आकलन और बीजेपी के लिए फायदेमंद व नुकसानदेह मुद्दों का विश्लेषण।

दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में सफलता के बाद आरएसएस ने बिहार में भी इसी रणनीति को अपनाने का फैसला किया है। संगठन के स्वयंसेवकों को अपने-अपने इलाके में शाखाओं का विस्तार करने और जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

गोपनीय सर्वे और चुनावी तैयारी:

आरएसएस बिहार में एक स्वतंत्र और गोपनीय सर्वे भी करा रहा है, जिसका मकसद जनता की राय समझना है।

यह सर्वे मुख्य रूप से तीन सवालों के इर्द-गिर्द घूमेगा:

1. किस नेता के खिलाफ सबसे ज्यादा नाराजगी है?

2. कौन सा मुद्दा सबसे ज्यादा असरदार होगा?

3. कौन सा मुद्दा बीजेपी के लिए फायदेमंद और कौन सा नुकसानदेह साबित हो सकता है?

 

शाखाओं का विस्तार और बूथ स्तर की रणनीति:

चुनावी साल में आरएसएस बिहार में अपनी शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। वर्तमान में बिहार में 1000 से अधिक स्थानों पर शाखाएं लग रही हैं। प्रदेश को उत्तर और दक्षिण बिहार दो हिस्सों में बांटकर रणनीति तैयार की जा रही है।

दिल्ली चुनाव की तर्ज पर बिहार में भी आरएसएस ‘त्रिदेव’ मॉडल लागू कर सकता है, जिसमें एक पुरुष, एक महिला और एक युवा को शामिल किया जाएगा। ये ‘त्रिदेव’ बूथ स्तर पर लोगों से संवाद करेंगे और पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी