भागलपुर: सामूहिक स्मृति दिवस मनाया गया

 भागलपुर। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल भागलपुर में रविवार को स्मृति मंच भागलपुर के द्वारा सामूहिक स्मृति दिवस का आयोजन किया गया ।पूर्व कुलपति नंदकुमार इंदु, पूर्व कुलपति प्रोफेसर क्षमेंद्र कुमार, पूर्व प्राध्यापक डॉ मधुसूदन झा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार झा, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, सुबोध विश्वकर्मा ,अश्वनी खटोर एवं अजीत घोष के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंदकुमार इंदु ने कहा कि भारत की अपनी विशिष्ट संस्कृति है जो अपने पूर्वजों को भी याद करते हैं । मुख्य रूप से पितृ पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों को याद करना उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना यह हमारा दायित्व है । विशिष्ट अतिथि सजय कुमार झा ने कहा कि हमारा अपने पूर्वजों के प्रति तथा अपने समाज के प्रति भी कुछ दायित्व होता है ,जिन्होंने समाज को कुछ दिया है ,जो देश और समाज के लिए बलिदान हो गए जिनके त्याग और समर्पण से हम अपने आप को बनाए हुए हैं उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि इस पक्ष में आवश्यक होता है। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि हमने अपने पूर्वजों से ही सीखा है कि हमें अपने पूर्वजों के प्रति भी समय पर कृतज्ञता और श्रद्धा सुमन अरपित करे।यह हमारा नैतिक दायित्व है इससे हमारे आने वाले पीढ़ी को भी एक सीख मिलती है। स्मृति मंच के अध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के प्रति दायित्व का बोध कराने के लिए और अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम करके हमें संदेश अवश्य देना चाहिए । उन्होंने कहा पिता सदृश कोई नहीं। पिता कष्ट निवारक ,पिता छाया पिता काया पिता रक्त और पिता मांस अतः अपने पूर्वजों के प्रति हमें श्रद्धा सुमन करना हमारा नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोसेसर क्षमेनद कुमार ने कहा कि जिन्होंने अपने बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया उन पूर्वजों के लिए भी हमारा कुछ दायित्व बनता है । निश्चित रूप से समय पर हृदय से हम उनके लिए कृतज्ञापन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है । समाज के लिए अच्छे कार्य करने वाले उन श्रेष्ठ दिवंगत आत्माओं के प्रति हम सभी लोगों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करना हम लोगों का एक नैतिक कर्तव्य है ।इसके अतिरिक्त प्रभाष कुमार मिश्रा, जैनेंद्र कुमार मिश्रा ,मनजीत झा, राजीव लोचन झा, अश्विनी खटोर, सुबोध विश्वकर्मा के अतिरिक्त अनेक लोगों के द्वारा अपने पूर्वजों के प्रति एवं सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देने वाले सामाजिक श्रेष्ठ कार्यकर्ता के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी, सुबोध विश्वकर्मा, मनजीत झा ,अनूप लाल सिंह एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर