भागलपुर धमाका: रोज सुबह लीलावती के घर से पटाखे मंगवाते थे दुकानदार, शादियों में भी होती थी सप्लाई

द न्यूज 15 

भागलपुर । काजवलीचक धमाके में अभी तक हुई पुलिस की जांच में पता चला है कि लीलावती और महेंद्र मंडल के यहां बने पटाखे शहर के बड़े पटाखा बिक्रेता खरीदते थे। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली है कि रोजाना सुबह चार बजे लीलावती के घर के पास दो टोटो आकर लग जाता था। दोनों में पटाखे के कार्टन लोड होते थे और वह टोटो पटाख विक्रेताओं के यहां पहुंचता था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी से भी इस बात के सबूत मिले हैं।

पटाखे खरीदने वाले दुकानदार भी जांच के दायरे में : रोजाना लीलावती के घर से पटाखा लदा टोटो किन-किन पटाखा बिक्रेताओं के यहां पहुंच रहा था, इस बात की जांच पुलिस कर रही है। काजवलीचक में अवैध तरीके से बनाये जा रहे पटाखा खरीदने वाले बड़े पटाखा दुकानदार भी जांच के दायरे में हैं। लीलावती और महेंद्र के घर के मलबे से डक छाप पटाखे का रैपर भी मिला है। उसके अलावा भी अन्य रैपर मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन रैपर लगे पटाखे का पैकेट शहर के किन पटाखा दुकानदार के यहां बेचे जा रहे थे।

मलबे में मिले सामान की जांच से यह भी पता चला है कि लीलावती और महेंद्र शादियों में मिले ऑर्डर पर भी भारी मात्रा में पटाखा सप्लाई किया करते थे। उनके घर से शादी के कुछ कार्ड भी मिले हैं। जिनमें दुल्हा-दुल्हन का नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा यह भी जांच में पता चला है कि पहले होने वाली रामलीला आदि में भी होने वाले पटाखा शो में लीलावती और महेंद्र काफी मात्रा में पटाखा सप्लाई करते थे। डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि लीलावती और महेंद्र कहां कहां पटाखा सप्लाई करते थे, उसकी पूरी जांच की जा रही है।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

  • By TN15
  • June 15, 2026
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

  • By TN15
  • June 15, 2026
Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

  • By TN15
  • June 15, 2026
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

  • By TN15
  • June 15, 2026
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

  • By TN15
  • June 15, 2026
CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

  • By TN15
  • June 15, 2026
तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’