सितारगंज से किच्छा जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी,सड़क पर मची चीख-पुकार, 45 यात्री घायल

द न्यूज 15 
सितारगंज । सितारगंज से किच्छा की ओर जा रही प्राइवेट बस वीरेंद्रनगर मोड़ में खंती में पलट गयी। बस के पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गयी। घटना के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये। सोमवार को सुबह खटीमा-किच्छा मार्ग में चलने वाली बस सितारगंज से सवारियां भरकर किच्छा की ओर रवाना हुई।
यात्रियों के अनुसार, बहुत तेज स्पीड से चल रही बस वीरेंद्रनगर मोड़ पर अनयंत्रित होकर खंती में पलट गयी। बस पूरी भरी हुई थी। बस में सवार यात्रियों के अनुसार 10 से अधिक सवारियां खड़ी थी। कुल 45 से 50 सवारियां थी। सभी यात्री चोटिल हो गये। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई योगेश कुमार, 112 का पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गये।
सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जिनमें 12 घायलों को 108 के दो वाहनों व पुलिस के वाहन से अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य चोटिल सवारियों के परिजन निजी अस्पतालों में ले गये। कम चोटिल सवारियां दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थानों को चले गये। सीएचसी में डॉ अभिलाषा पाण्डे व डॉ संदीप कौर, फार्मसिस्ट केएन गोस्वामी समेत स्वास्थ्य कर्मियों के उपचार किया।
दो गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी