Bengal Civic Polls Results : बड़ी जीत की ओर बढ़ रही टीएमसी, जीतीं 93 सीटें

द न्यूज 15

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज 108 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। सभी नगरपालिकाओं में टीएमसी ने अच्छी बढ़त बना ली है। इस चुनाव में टीएमसी के कुल 2,258, भाजपा के 2021, बसपा के 30 और भाकपा के 99 उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा 158 उम्मीदवार राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के भी थे। 843 प्रत्याशी निर्दलीय भी चुनाव में उतरे थे।
चुनाव के बाद भाजपा ने कहा था कि इसके परिणामों पर रोक लगा देनी चाहिए। भाजपा का आरोप था कि टीएमसी ने चुनाव में धांधली की है। भाजपा राज्यपाल से चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर भी ध्यान देने को कहा था।

बड़ी जीत की ओर टीएमसी : टीएमसी ने 108 में से 93 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं 27 ऐसी नगरपालिकाएं हैं जहां टीएमसी के अलावा अन्य पार्टियां एक भी वॉर्ड में जीत नहीं हासिल कर पाईं।
टीएमसी को अब तक मिले 70 फीसदी वोट : राजपुर और सोनारपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरू कर दिया है। अब तक जितने वोटों की गिनती हुई है उसमें 70 फीसदी वोट टीएमसी के प्रत्याशियों को मिले हैं। वहीं लेफ्ट को 12 और भाजपा को केवल 9 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।

90 सीटों पर आगे टीएमसी : नगर पालिका चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 108 सीटों में से 90 पर टीएमसी कब्जा जमाती नजर आ रही है। वहीं ताहेरपुर नगरपालिका से लेफ्ट ने भी अपना खाता खोला है। कांग्रेस और भाजपा अभीकिसी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

कांथी में 21 में  से 18 सीटों पर टीएमसी जीती, भाजपा को दो पर मिली जीत :” कांथी नगरपालिका में टीएमसी ने कुल 21 वॉर्ड मे से 18 पर जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा ने दो वॉर्ड में जीत हासिल की। एक वॉर्ड में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है।

टीएमसी ने जीतीं 28 सीटें, विपक्ष का खाता भी नहीं खुला : टीएमसी ने 108 में से अब तक 28 सीटों पर जीत की ओर है। वहीं विपक्ष का अभी खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि नगरपालिका के ये चुनाव 27 फरवरी को हुए थे।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया