ग्वालियर में वसूली का अनोखा तरीका: नहीं जमा किया वाटर टैक्स, नगर निगम वाले खोल ले गए भैंस

द न्यूज 15  
ग्वालियर। मध्य प्रदेश का ग्वालियर नगर निगम इन दिनों लगातार वसूली अभियान चला रहा है। इस बीच नगर निगम का वसूली करने का एक अनोखा अंदाज सामने आया है। शहर में रहने वाले एक उपभोक्ता के द्वारा जलकर का भुगतान न करने पर नगर निगम ने उसके घर बंधी भैंसो की कुर्की करके गोशाला भिजवा दिया। हालांकि बाद में जब उपभोक्ता राजेंद्र पाल ने नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल से गुजारिश की और जलकर का भुगतान कराया, तो नगर निगम ने उसकी भैसों को वापस किया।

दरअसल इस समय ग्वालियर नगर निगम का वसूली अभियान चल रहा है। जिन भी लोगों ने बिल का भुगतान नहीं किया है, नगर निगम लगातार उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शहर की दर्पण कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र पाल के यहां 82 हजार रुपये की बकाया वसूली करने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी। जब राजेंद्र पाल ने राशि भुगतान करने से इनकार किया तो नगर निगम की टीम ने उपभोक्ता के घर पर बंधी तीन भैंसों को कुर्क कर लाल टिपारा गौशाला में भिजवा दिया।

भुगतान के बाद वापस मिलीं भैंसें : इसके बाद उपभोक्ता राजेंद्र पाल ने बिल की राशि जमा की। तब जाकर नगर निगम ने उपभोक्ता की तीन भैंसों को वापस किया। नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल का कहना है कि इस समय शहर में वसूली अभियान चल रहा है और इस दौरान कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने कई सालों से जलकर का भुगतान नहीं किया है। इसलिए उनपर कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया