ऐसा है अक्षय कुमार का रिएक्शन
द न्यूज 15
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की है पर फिल्म वैसा कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पहले ही वीकेंड के बाद फिल्म घुटनों पर आती दिखाई पड़ी और अब अक्षय कुमार ने फिल्म के बिजनेस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के बिजनेस के बारे में अक्षय कुमार ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं उस सक्सेस से बहुत खुश हूं जो ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिल रही है।’
सक्सेस का नहीं होता कोई फॉर्मूला : अक्षय कुमार ने कहा, ‘ये आपको सिनेमा की ताकत दिखाती है और बताती है कि बजट और फिल्मों को शुरू करने का कोई फार्मूला नहीं होता जो सक्सेस की गारंटी दे। यह साबित करता है कि दर्शक ही हैं जिनके लिए हम अपनी फिल्में बनाते हैं और जब वे किसी चीज को प्यार देते हैं तो वह खुद ही हवा में उड़ने लगती है।’ अक्षय कुमार ने कहा, ‘हां, मैं बच्चन पांडे से और बेहतर प्रदर्शन चाहता हूं, लेकिन इसके लिए मैं सिर्फ कश्मीर की फाइल्स को दोष नहीं देता।
ये हैं अक्षय की आने वाली फिल्में : अक्षय कुमार ने फिल्म कश्मीर फाइल्स के बारे में कहा कि वह फिल्म तूफान है और हम उसका शिकार हो गए हैं। सिर्फ साउथ की फिल्में करने और ऑरिजनल फिल्में नहीं करने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से सच बात नहीं है। मैं ऑरिजनल स्क्रिप्ट भी करता हूं। मेरी आने वाली फिल्में पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, OMG2 और गोरखा जैसे नाम इनमें शामिल हैं।
अक्षय कुमार ने कहा कि हां, इनमें कुछ रीमेक फिल्में भी हैं लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि ये ऐसी फिल्में हैं जिन्हें मैंने देखा और पसंद किया है और मैं अपने दर्शकों के लिए इसे लाने के लिए एक्साइटेड हूं। यह एकतरफा सौदा नहीं है, यहां तक कि दक्षिण भारतीय फिल्में भी हमारे उद्योग से स्क्रिप्ट उधार लेती हैं। हाल के दिनों में, मेरी अपनी फिल्में जैसे ‘स्पेशल 26’, ‘ओह माय गॉड!’ आदि को साउथ में फिर से बनाया गया है।








