बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर थे आधुनिक भारत के निर्माता : सुरजीत पहलवान

करनाल, (विसु) : आज बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर इंडियन नेशनल लोकदल ने करनाल स्थित अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर करनाल विधानसभा से इनेलो-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ चुके सुरजीत पहलवान ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महामानव थे जिन्होंने भारत देश को संविधान देकर अनोखी मिसाल कायम की। वास्तव में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को हमें सदा स्मरण करना चाहिए और उनके विचारों पर चलकर भारत को सुदृढ़ बनाने के लिए कृतसंकल्पित रहना चाहिए। क्योंकि बाबा साहेब के बिना हम सब अधूरे हैं। संविधान की उद्देशिका में जो बाबा साहेब ने कहा कि हम भारत के लोग स्वतंत्रता, समानता, समप्रभुत्व चाहते हैं लेकिन आज के समय में असमानता दिखाई दे रही है। इस खाई को बाबा साहेब के विचारों से हमें पाटने का काम करना है यही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, वॉलीवाल की इंटरनेशनल खिलाड़ी कविता धनखड़, राजेश बतान, पृथ्वी सिंह, सतबीर भौरिया, रवि चालिया, दीपक बसताड़ा, नवीन काछवा, बलजीत सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप