रानीगंज में बढ़ते जाम से निपटने के लिए इनर व्हील क्लब की अनूठी पहल

रानीगंज- रानीगंज में जाम की समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन एनएसबी रोड पर श्याम मंदिर बनने के बाद से यह समस्या और गंभीर हो गई है। यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, जिससे सड़क पर गाड़ियों का बेतरतीब जमाव हो जाता है।
इसी समस्या के समाधान के लिए आज इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज शाखा की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की सदस्यों ने श्याम मंदिर के पास एनएसबी रोड के दोनों ओर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए और लोगों से अपील की कि वे गाड़ियों को उचित पार्किंग में खड़ा करें और सड़क पर पार्किंग से बचें।
इस मौके पर इनर व्हील क्लब की जिला चेयरपर्सन अनिंदिता दे और रानीगंज शाखा की अध्यक्ष जया संथालिया,सचिव अनुराधा झुनझुनवाला,स्वाती केजरीवाल,अनीषा भुवलका दुबे,अर्चिता तोडानी,अर्चना अग्रवाल, मीनू अग्रवाल और नीतू सराफ सहित कई सदस्य उपस्थित थीं।
इस मौके पर अनिंदिता दे ने इस मौके पर कहा कि इनर व्हील क्लब अंतरराष्ट्रीय स्तर का महिलाओं का सबसे बड़ा क्लब है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें।
श्याम मंदिर के बढ़ते यातायात को देखते हुए आज जागरूकता अभियान के तहत नो पार्किंग बोर्ड लगाए गए। साथ ही महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के संदेशों वाले बोर्ड भी लगाए गए। अनिंदिता दे ने कहा कि इनर व्हील क्लब महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम करता रहता है।
वहीं,अध्यक्ष जया संथालिया ने कहा कि क्लब सिलाई, मेहंदी और कौशल विकास की कक्षाएं आयोजित कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास करता है। इसके अलावा, हाल ही में साइबर अपराधों से बचाव और मोबाइल के सही इस्तेमाल को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस पहल के माध्यम से इनर व्हील क्लब ने न केवल जाम की समस्या पर ध्यान दिया बल्कि महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

  • Related Posts

    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा